भाइयों एवं बहनों, नमस्कार।
मैंने “श्रमिक उत्थान एवं सामाजिक कल्याणकारी एसोसिएशन” के उल्लेखनीय कार्यों को केवल देखा ही नहीं है, बल्कि स्वयं तथा हमारे जैसे अनेक गरीब श्रमिक परिवारों और घरों में कार्य करने वाली महिलाओं ने इसका प्रत्यक्ष लाभ भी प्राप्त किया है।
आपमें से कुछ लोग यह प्रश्न कर सकते हैं कि संस्था ने आखिर हमारे लिए ऐसा क्या किया है?
मैं अपने अनुभव के आधार पर बताना चाहता हूँ कि हम सभी एक बिल्डर समूह द्वारा की गई ठगी के शिकार हुए थे। उस समय हमारी स्थिति अत्यंत कठिन थी। न तो हमारी पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज की जा रही थी और न ही दोषियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई दे रही थी।
ऐसे समय में श्रमिक उत्थान एवं सामाजिक कल्याणकारी एसोसिएशन हमारे साथ खड़ी हुई। संस्था के प्रयासों से हमारी शिकायत दर्ज कराई गई और लगातार कानूनी एवं सामाजिक सहयोग के माध्यम से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। परिणामस्वरूप संबंधित लोगों को जेल भी जाना पड़ा और पीड़ितों को न्याय की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
इन्हीं अनुभवों के आधार पर हम पूर्ण विश्वास के साथ कह सकते हैं कि इस संगठन के उद्गम से जन्मी राजनीतिक पार्टी भी देशहित, जनहित तथा श्रमिकों, किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मैं देश के सभी श्रमिकों, किसानों, युवाओं, कर्मचारियों एवं जागरूक नागरिकों से विनम्र आग्रह करता हूँ कि वे एकजुट होकर इस अभियान में भाग लें, संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें, स्वयंसेवक के रूप में जुड़ें तथा सदस्यता ग्रहण करें।
संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, उतनी ही प्रभावी ढंग से वह आमजन, श्रमिकों और किसानों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में सक्षम होगा।
आइए, हम सब मिलकर एक न्यायपूर्ण, श्रमसम्मानित और जनहितकारी व्यवस्था के निर्माण में अपना योगदान दें।
धन्यवाद।

