प्रिय साथियों,
“श्रमिक उत्थान एवं सामाजिक कल्याणकारी एसोसिएशन” द्वारा किए गए उल्लेखनीय सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को देखते हुए यह केवल आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि इसके उद्गम से निर्मित राजनीतिक संगठन भी देशहित, जनहित तथा श्रमिकों, किसानों और आमजन के हितों की रक्षा एवं उन्नति हेतु एक नई और सकारात्मक व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मैं देश के सभी श्रमिकों, किसानों, कर्मचारियों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से विनम्र आग्रह करता हूँ कि वे एकजुट होकर इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। अपने समय, श्रम, विचार एवं सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान करें, स्वयंसेवक के रूप में जुड़ें तथा सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें।
संगठन जितना अधिक सशक्त होगा, उतनी ही प्रभावी ढंग से वह समाज के वंचित, श्रमजीवी और सामान्य नागरिकों की आवाज़ को बुलंद कर सकेगा। एक मजबूत संगठन ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाकर सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान दें जहाँ श्रम का सम्मान हो, किसान समृद्ध हो, युवा सशक्त हो और प्रत्येक नागरिक को समान अवसर एवं सम्मान प्राप्त हो।
आपके सहयोग, विश्वास एवं सहभागिता के लिए हृदय से धन्यवाद।
आपका आभारी।
धन्यवाद।
— अखिल भारतीय श्रमिक पार्टी (ABSP)

